▪︎ मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश को लेकर जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन से की चर्चा
▪︎ जर्मन राजदूत ने सहयोग और भागीदार बनने की जतायी इच्छा
• जर्मनी के राजदूत ने मुख्यमंत्री को जर्मनी आने का दिया न्योता
Rachi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन एवं इकोनॉमी काउंसलर ने भेंट की। इस अवसर पर उनके बीच विभिन्न क्षेत्रों में विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों एवं पहलुओं को लेकर चर्चा हुई।

जर्मन राजदूत ने कहा कि विशेषकर कोयला खनन और उत्पादन को लेकर जर्मनी और झारखंड में काफी समानताएं हैं। ऐसे में कोल आधारित उद्योगों के विकास को लेकर झारखंड के साथ जर्मनी सहयोग बढ़ाने को लेकर इच्छुक है। मुख्यमंत्री ने झारखंड में औद्योगिक निवेश की सम्भावनाओं से जर्मनी के राजदूत को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार देश- विदेश के औद्योगिक समूहों के साथ लगातार सम्पर्क स्थापित कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने जर्मन राजदूत से कहा कि भारत में निवेश करनेवाले जर्मन निवेशकों को सरकार पूरा सहयोग करेगी। जर्मन राजदूत ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जर्मनी आने का न्योता दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद थे।



