Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गिरिडीह पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Giridih News: गिरिडीह पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये फर्जी बिजली अधिकारी बन कर लोगों को फोन करते थे और फिर बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी करते थे। तीनों को गांडेय थाना क्षेत्र के आहारडीह के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज कुमार मंडल (पिता-जुगल मंडल) ग्राम पंदनिया, दीपक मंडल (पिता-नागेश्वर मंडल) ग्राम-घोषको, कैलाश मंडल (पिता-बुधन मंडल) ग्राम पंदनिया, तीनों थाना-अहिल्यापुर शामिल हैं।
इनके पास से तीन मोबाइल, तीन सिम कार्ड और एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की गयी है। गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के डाकबंगला मुख्य सड़क के किनारे कुछ साइबर अपराधी अपराध कर रहे हैं। उक्त सूचना के आधार पर साइबर थाना गिरिडीह के अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, अवर निरीक्षक संजय मुखियार, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह एवं सशस्त्र बल के सहयोग से छापेमारी की गयी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रेस वार्ता के दौरान साइबर डीएसपी आबिद खान भी मौजूद थे
इस सम्बन्ध में साइबर थाना कांड संख्या 41/2024 दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है कि ये लोग रैंडम नम्बर पर सीरियल कॉल कर खुद को बिजली विभाग का फर्जी अधिकारी बता कर बकाया बिजली बिल जमा करने को कहते हैं, नहीं तो बिजली कनेक्शन कट जाने की बात कह कर लोगों को डराते हैं। इसके बाद लोगों को झांसा देकर ठगी करते हैं। साथ ही, लोगों के व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेज कर और उनके मोबाइल को हैक कर ठगी करते हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक कैलाश मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 5/2021 और 33/2020 दर्ज है। इस प्रेस वार्ता के दौरान साइबर डीएसपी आबिद खान भी मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates