Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रेमी से मिलने तैरकर बांग्लादेश से इंडिया पहुंच गई प्रेमिका, शादी भी हो गई,लेकिन अभी…

प्रेमी से मिलने तैरकर बांग्लादेश से इंडिया पहुंच गई प्रेमिका, शादी भी हो गई,लेकिन अभी…

22 साल की एक बांग्लादेशी युवती कृष्णा मंडल की दोस्ती फेसबुक पर भारत के युवक अभिक मंडल से हुई। बातचीत होते-होते दोस्ती प्यार में बदली और एक साथ मरने-जीने की कसम पूरी करने के लिए वही युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए तैरकर बांग्लादेश से इंडिया पहुंच गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस युवती ने अपने प्यार को पाने के लिए खतरनाक जंगली जानवरों से भरे सुंदरवन डेल्टा को 1 घंटे तक तैरकर पार कर दिया। दोनों की शादी भी हो गई, लेकिन अभी प्यार की राह की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।  कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था, इसलिए उसने अवैध रूप से सीमा पार करने का विकल्प चुना।

सौंपा जा सकता है बांग्लादेश के उच्चायोग को

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कृष्णा ने सबसे पहले सुंदरवन डेल्टा में प्रवेश किया। सुंदरवन डेल्टा रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है। लेकिन,इसकी परवाह किए बगैर कृष्णा ने डेल्टा को एक घंटे तक तैरकर पार किया।

तीन दिन पहले कृष्णा ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में अभिक से शादी की थी।  कृष्णा को 30 मई को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि कृष्णा को बांग्लादेश उच्चायोग को सौंपा जा सकता है।

Share this:

Latest Updates