Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Girlfriend boyfriend : थोड़ी नहीं, ज्यादा पी ली…, लड़खड़ाया तो बॉयफ्रेंड को गर्ल फ्रेंड में कंधे पर उठाया

Girlfriend boyfriend : थोड़ी नहीं, ज्यादा पी ली…, लड़खड़ाया तो बॉयफ्रेंड को गर्ल फ्रेंड में कंधे पर उठाया

Tik tok video : गर्ल फ्रेंड के सम्मान में कसीदे पढ़ते तो आपने बहुत कुछ पढ़ा, सुना और देखा होगा, परंतु लड़खड़ाते को बॉय फ्रेंड को कंधे पर उठकर गंतव्य तक ले जाते किसी गर्ल फ्रेंड को शायद ही देखा होगा। बहरहाल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक गर्ल फ्रेंड अपने बॉय फ्रेंड को कंधे पर उठाकर जाती दिख रही है। बताया गया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर इस बॉयफ्रेंड ने थोड़ी ज्यादा ही पी ली। नशे में धुत हुआ तो पांव लड़खड़ाने लगे, फिर इस गर्ल फ्रेंड ने जो किया, आज दुनिया देख रही।

30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है यह वीडियो

बहरहाल, टिकटॉक पर इस वीडियो को अब तक 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लड़के को कंधे पर उठाकर बीच सड़क पर जाती इस लड़की को जिसने भी देखा, दंग रह गया। इस कपल के इस महज 11 सेकंड के वीडियो को सबसे पहले टिकटॉक पर अपलोड किया गया। जहां इसे करीब 40 लाख व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, वीडियो में लोकेशन का खुलासा नहीं किया गया।

कभी खुद को, कभी बॉयफ्रेंड को संभालती दिखीं बाला

पोस्ट किए जाने के कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हजारों लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया। किसी ने चुटकी ली कि ऐसी गर्लफ्रेंड मिलना नसीब की बात है तो किसी ने कहा- पार्टनर हो तो ऐसा। वीडियो में देखा जा रहा है कि बॉयफ्रेंड का वजन ज्यादा होने का कारण वह बीच-बीच में कभी खुद को तो कभी अपने बॉय फ्रेंड को संभाल रही है। कुछ लोग कपल की इन गतिविधियों को कैमरे में कैद करते भी दिखाई दिए।

Share this:

Latest Updates