Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गर्लफ्रेंड ने फोन नहीं उठाया तो फंदे से लटककर 19 वर्ष के कॉलेज छात्र ने दे दी जान

गर्लफ्रेंड ने फोन नहीं उठाया तो फंदे से लटककर 19 वर्ष के कॉलेज छात्र ने दे दी जान

पश्चिम बंगाल अंतर्गत मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपुर थानांतर्गत रोकमपुर महमदपुर इलाके में मंगलवार की शाम एक युवक ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली, क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका फोन नहीं उठाया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राम प्रसाद डे (19) के रूप में कुछ गई है।

अपने ही कालेज की छात्रा से करता था प्रेम

मृतक के परिजनों के अनुसार राम प्रसाद आमतला जितेंद्र राजेंद्र महाविद्यालय में तृतीय वर्ष का छात्र था। वह कॉलेज की ही एक छात्रा से प्यार करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका फोन नहीं उठाया। इस कारण युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया और अपने घर में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Share this:

Latest Updates