Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लड़कियों को व्हाट्सएप से करता था वीडियो कॉलिंग और बातचीत के दौरान उतार देता था अपने कपड़े, इसके बाद..

लड़कियों को व्हाट्सएप से करता था वीडियो कॉलिंग और बातचीत के दौरान उतार देता था अपने कपड़े, इसके बाद..

व्हाट्सएप पर लड़कियों को वीडियो कॉल करके उनके सामने कपड़े उतारकर अश्लील हरकत करने वाले एक सिरफिरे लड़के को उत्तर पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान हरियाणा रेवाड़ी के रहने वाले नितिन निभोरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाल रही है।

14 जून को युवक के खिलाफ की गई थी शिकायत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते 14 जून को एक जीटीबी नगर की रहने वाली एक लड़की ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले महीने 12 मई को उसके पास अंजान नंबर से तीन व्हाट्सएप वीडियो कॉल मिली थी। आरोपित ने अपने सभी कपड़े उतार दिये थे। उसकी हरकत लड़कियों के लिये ठीक नहीं थी। आरोपित उससे व्हाट्सएप वीडियो और ऑडियो कॉल के जरिये यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ कर रहा था। वह बार बार उसको फोन कर रहा था, लेकिन वह अब उसके फोन रिसीव नहीं कर रही थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मोबाइल नंबर के सहारे पुलिस पहुंची आरोपित तक

आरोपित का मोबाइल फोन लेकर उस तक पहुंचने की कोशिश की। जांच के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी स्टाकर की पहचान करने की जानकारी मांगी गई थी। इसमें रेवाड़ी हरियाणा में आरोपित के रहने के बारे में पता चला। एक पुख्ता जानकारी होने के बाद एसआई सुनील चंद्र हेड कांस्टेबल मनीष और कांस्टेबल अनुज को आरोपित को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया।

रेवाड़ी में रिश्तेदार के यहां पकड़ा गया आरोपी

पुलिस टीम ने रेवाडी उसके रिश्तेदार के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल फोन भी जब्त कर लिया। पता चला कि आरोपित ने पकड़े जाने के डर से फोन से कॉल डिटेल को डिलीट कर दिया था। आरोपित 12वीं पास का छात्र है। उनके पिता का पिछले साल कोविड में निधन हो गया था। आरोपित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़कियों व महिलाओं के व्हाट्सएप नंबर प्राप्त करता था और मैसेजिंग ऐप यानी व्हाट्सएप के जरिए उन्हें कॉल और संपर्क करके उनका पीछा करता था और परेशान करता था।

Share this:

Latest Updates