Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

GOA : प्रमोद सावंत ने दूसरी बार संभाली राज्य के मुख्यमंत्री की कमान, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह..

GOA : प्रमोद सावंत ने दूसरी बार संभाली राज्य के मुख्यमंत्री की कमान, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह..

Goa (गोवा) के चीफ मिनिस्टर की कमान प्रमोद सावंत ने 28 मार्च को दूसरी बार संभाल ली। विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के 18 दिनों के बाद उन्होंने आज गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में सावंत की ताजपोशी हुई। बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में गोवा में भाजपा ने 40 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। साथ ही पार्टी को निर्दलीय विधायकों और एमजीपी का समर्थन मिल गया था।

इनकी भी रही मौजूदगी

सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर और कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई समेत भाजपा शासित राज्यों के नेता मौजूद थे। इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी समारोह में शामिल हुए।

Share this:

Latest Updates