Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एआई के गॉडफादर और अमेरिकी वैज्ञानिक को फिजिक्स का नोबेल

एआई के गॉडफादर और अमेरिकी वैज्ञानिक को फिजिक्स का नोबेल

मशीनों में सोचने की समझ पैदा करने के लिए मिला सम्मान 

Escorthome news :  फिजिक्स के नोबेल प्राइज 2024 की घोषणा हो गई है। इस साल यह पुरस्कार एआई के गॉडफादर कहे जाने वाले जैफ्री ई. हिंटन और अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन जे. होपफील्ड को मिला है। उन्हें मशीन लर्निंग से जुड़ी नई तकनीकों के विकास के लिए यह सम्मान दिया गया है, जो आर्टिफिशियल न्यूरॉन्स पर आधारित है।

इससे मशीनों को इंसानी दिमाग की तरह सोचना और समझना सिखाया जाता है। जैफ्री को जिस मशीन लर्निंग के लिए नोबेल मिला है। उन्होंने उसी के विकसित रूप एआई को मानवता के लिए खतरा बताया था। उन्होंने 2023 में एआई के विरोध में गूगल से इस्तीफा दे दिया था। न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जैफ्री ने AI के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए अफसोस जताया था।वहीं, नोबेल देने की घोषणा करते हुए कमेटी ने कहा कि दोनों वैज्ञानिकों ने दुनिया को नए तरीके से कंप्यूटर का इस्तेमाल करना सिखाया है।

विजेताओं को 8 करोड़ मिलेंगे

प्राइज की घोषणा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में की। दोनों विजेताओं को 8.90 करोड़ की राशि मिलेगी, जिसे दोनों में बराबर बांट दिया जाएगा।

Share this:

Latest Updates