Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पत्नी और बच्चों के साथ गोमो का युवक इलाज कराने जा रहा था दिल्ली, लेकिन ट्रेन में ही हो गई मौत

पत्नी और बच्चों के साथ गोमो का युवक इलाज कराने जा रहा था दिल्ली, लेकिन ट्रेन में ही हो गई मौत

ट्रेन में यात्रा करते समय झारखंड के गोमो निवासी एक युवक की मौत हो गयी। शव को टूंडला स्थित पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गोमो निवासी मनीष (43) पुत्र रंजीत सिंह अपनी पत्नी दिव्या व तीन बच्चों के साथ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर अपने गांव से दिल्ली इलाज कराने दिल्ली जा रहा था। पत्नी दिव्या के अनुसार ट्रेन के इटावा के समीप आते ही उसके पति मनीष की हालत बिगड़ गयी। उन्होंने सूचना पुलिस को दी।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घोषित कर दिया मृत

पुलिस ने ट्रेन को टूंडला रेलवे स्टेशन पर रूकवाया और उपचार के लिये मनीष को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी है। मनीष की मौत से उसकी पत्नी व बच्चों में कोहराम मच गया।

Share this:

Latest Updates