Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

खुशखबरी : ट्रेन में छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं को मिलेगी बेबी बर्थ

खुशखबरी : ट्रेन में छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं को मिलेगी बेबी बर्थ

भारतीय रेलवे ने आने वाले दिनों में लखनऊ मेल में छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं को दो बेबी बर्थ देने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे इसके लिए महिला यात्रियों से कोई अतिरिक्त किराया भी नहीं लेगा। इस सुविधा के बाद दुधमुंहे बच्चे के साथ सफर करनेे वाली महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सर्वप्रथम लखनऊ-मुरादाबाद-नई दिल्ली के बीच चलने वाली लखनऊ मेल के एसी थ्री के कोच संख्या बी4 में बर्थ संख्या 12 व बर्थ संख्या 60 पर बेबी बर्थ लगाई गई है। जानकारी रेलवे ने ट्वीट के माध्यम से दी है।

महिलाओं की सुविधा पर खासा ध्यान दे रहा रेलवे

भारतीय रेलवे महिला यात्रियों की सुविधा लेकर लगातार ध्यान दे रहा है। रेल प्रशासन छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं को बेबी बर्थ देने जा रहा है। गर्भवती व पांच साल के कम उम्र के बच्चे के साथ चलने वाली महिलाओं को नीचे की बर्थ उपलब्ध कराने का प्रयास भी करता है। इसके अलावा अकेली चलने वाली महिला को महिला कोच व आरक्षित श्रेणी में सीट देने की व्यवस्था की है। ट्रेन के आरक्षित बर्थ की चौड़ाई कम होती है, जिसके कारण महिला को छोटे बच्चों के साथ सोना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रात में महिला यात्री सो नहीं पाती हैं। महिला सोने का प्रयास करती हैं तो छोटा बच्चा उठा जाता है।

नीचे वाली बर्थ के पास की जा रही व्यवस्था

रेलवे ने महिलाओं को होने वाली इस समस्या पर ध्यान दिया है। इसके लिए महिला की सीट के साथ ही बेबी बर्थ बनाया है। महिला के लिए आरक्षित नीचे की बर्थ के साथ बच्चे की बर्थ की व्यवस्था की गई है। साथ ही यह भी ध्यान रखा गया है कि बच्चा बर्थ से नीचे ना गिरे। खास बात यह है कि रेलवे बच्चे की बर्थ के लिए कोई अतिरिक्त किराया नहीं लेगा। इसके लिए आरक्षण टिकट लेने के समय पांच साल से कम उम्र के बच्चों के नाम का फार्म भरना होगा और बेबी बर्थ मिल जाएगा।

Share this:

Latest Updates