Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

112 QR code अभियान का अच्छा रिस्पांस

112 QR code अभियान का अच्छा रिस्पांस

जल्द ही अब हर पुलिस थाने में होंगी एक महिला पुलिस अधिकारी : अनुराग गुप्ता

Ranchi news  : डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा है कि जल्द ही अब हर पुलिस थाने में एक महिला पुलिस अधिकारी होंगी। इसे लेकर पुलिस विभाग तैयारी कर रहा है। जल्द ही सरकार के स्तर पर इस पर कोई निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में महिला पुलिस अधिकारी के रहने से किसी भी महिला को अपनी समस्या बताने में झिझक नहीं होगी। वह खुल कर अपनी बात रख पायेंगी। इस कदम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। डीजीपी श्री गुप्ता पुलिस मुख्यालय सभागार में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे।

हर रैंक की महिला अधिकारियों के लिए बनाया जायेगा महिला फोरम

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि झारखंड में पुलिस सेवा से जुड़ी हर रैंक की महिला अधिकारियों के लिए महिला फोरम बनाया जायेगा, ताकि महिलाएं अपनी समस्याएं ; चाहे व्यक्तिगत हों या आधिकारिक, उन्हें सामने रख पायेंगी।

शौर्य सभागार, जैप वन में किया जायेगा प्रथम दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन, 2024 का आयोजन

उन्होंने बताया कि आगामी 23 और 24 अगस्त को महिला पुलिस अधिकारियों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन 2024 किया जायेगा। यह झारखंड पुलिस की नयी पहल है। यह सम्मेलन शौर्य सभागार, जैप वन में किया जायेगा। 

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह महिलाओं का कार्यक्रम है। इसमें पुलिस सेवा की सभी रैंक की महिलाएं शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा से जुड़ीं महिला अधिकारियों और महिला कर्मियों को उचित सम्मान मिले। उन्हें सेवा, सुरक्षा और सम्मान दिया जाये, यह झारखंड सरकार का लक्ष्य है। इसी को मद्देनज़र रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श

एडीजी सुमन गुप्ता ने जानकारी दी कि झारखंड में पहली बार महिला पुलिस सम्मेलन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में झारखंड के सभी 24 जिलों की प्रमुख संस्थाओं से महिला डेलिगेट्स को बुलाया जायेगा, जो महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

112 QR code अभियान का अच्छा रिस्पांस

वहीं, अनूप बिरथरे ने विभाग द्वारा चलाये जा रहे 112 QR code अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी सेवा है, जिसमें पुलिस सहायता, अग्निशमन, महिला हेल्पलाइन, मेडिकल इमरजेंसी व किसी भी आपात स्थितियों में शिकायत दर्ज करा सकते हैं और मदद ले सकते हैं। डायल-112 ऐप को मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। इस अभियान को अच्छा रिस्पांस मिला। लोग अब इसका प्रयोग कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates