Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Google ने Doodle बनाकर सेलिब्रेट किया फादर्स डे, दी शुभकामनाएं, आइए जानते हैं कब शुरू हुआ यह दिवस

Google ने Doodle बनाकर सेलिब्रेट किया फादर्स डे, दी शुभकामनाएं, आइए जानते हैं कब शुरू हुआ यह दिवस

Google Doodle Today 19 June 2022, Father’s day : हर साल जून महीने के तीसरे संडे को फादर्स डे (Father’s Day 2022) मनाया जाता है। फादर्स डे के (Fathers’s Day) मौके पर आज (19 जून 2022) सर्च इंजन गूगल (Google) ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए जीआईएफ डूडल बनाया है। गूगल के इस डूडल (Doodle) में छोटे और बड़े हाथ दिखाई दे रहे हैं।  गूगल ने डूडल के जरिये सभी को फादर्स डे पर अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी है। फादर्स डे की शुरुआत जून 1910 में की गई थी। माना जाता है कि वॉशिंगटन के स्पोकन शहर में रहने वाली लड़की सोनोरा डॉड ने फादर्स डे की शुरुआत की थी। यह पर्व हर साल जून के महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। 

पिता की छवि बना रहा बच्चा

गूगल के डूडल  में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चा किस तरह से पिता की छवि बनता है। पिता के प्रेम और त्याग को सम्मान देने के लिए दुनिया के तमाम देशों में फादर्स डे मनाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका समेत अधिकतर देशों में यह खास दिवस जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है, लेकिन कई जगह इसे अलग तरीके से भी मनाया जाता है। जैसे- स्पेन और पुर्तगाल में 19 मार्च को सेंट जोसेफ का पर्व मनाया जाता है। इसी तरह ताइवान, थाईलैंड और रूस सभी इसे क्रमशः 8 अगस्त, 5 दिसंबर और 23 फरवरी को मनाते हैं।

Share this:

Latest Updates