Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गोरखपुर की महिला पायलट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

गोरखपुर की महिला पायलट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Mumbai news, Gorakhpur news : गोरखपुर की महिला पायलट सृष्टि तुली की मुंबई में संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना बताया गया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि बेटी के प्रेमी ने उसे सुसाइड के लिए उकसाया। बता दें कि चार्जिंग केबल से लटककर युवती ने अपनी जान दी है। मुंबई की पवई पुलिस ने आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने के आरोप में युवती के प्रेमी आदित्‍य पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। मगर मृतकों के परिजनों का मानना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। परिजनों का ये भी आरोप है कि आरोपी प्रेमी ने उनकी बेटी के साथ हिंसा की है और उसे प्रताड़ित किया है।

गोरखपुर की सृष्टि एयर इंडिया में पायलट थी

गोरखपुर के आजाद चौक के शिवपुरी में रहने वाली सृष्टि एयर इंडिया में पायलट थी। वह मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों भी सम्‍मानित हो चुकी थी। सृष्टि तुली के रिश्ते के चाचा विवेक तुली ने बताया कि उनकी भतीजी सृष्टि तुली (25 वर्ष) पुत्री विशाल तुली मुंबई के अंधेरी में रहती थी। रविवार की रात पता चला कि सृष्टि अब दुनिया में नहीं रही। विवेक ने बताया कि जब सृष्टि के नंबर पर फोन किया गया, तो उर्वी नाम की लड़की ने उठाया, तब पूरा मामला पता चला।

सुसाइड करने जा रही थी सृष्टि

रविवार की रात सृष्टि ड्यूटी के बाद 12.30 बजे अपने फ्लैट पर पहुंची। इसके बाद उसने अपने दोस्‍त आदित्‍य पंडित (27 वर्ष) के साथ खाना खाया। घर पहुंचने के बाद उसने गोरखपुर में अपने घर मां से बात की। पुलिस के मुताबिक, आदित्‍य ने पूछताछ में बताया कि वो सृष्टि के फ्लैट से दिल्‍ली अपने घर जाने के लिए रात 1.29 बजे निकला। इसके बाद रात 2 बजे के करीब सृष्टि ने उसे कॉल करके बताया कि वो सुसाइड करने जा रही है। तब तक वह मुंबई से 35 किलोमीटर दूर जा चुका था। इसके बाद वह वापस लौटा और अपनी एक महिला मित्र को बुलाकर सोमवार की सुबह 5 बजे दूसरी चाबी से फ्लैट का ताला खुलवाया। अंदर जाकर देखा तो सृष्टि पंखे से चार्जिंग केबल के सहारे लटकी हुई थी। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Share this:

Latest Updates