Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डीआइजी में प्रोन्नति मिली, लेकिन बने रहेंगे एसपी और एसएसपी ही, अनूप बिरथरे अब एसटीएफ के आइजी

डीआइजी में प्रोन्नति मिली, लेकिन बने रहेंगे एसपी और एसएसपी ही, अनूप बिरथरे अब एसटीएफ के आइजी

Ranchi news : राज्य सरकार ने हाल में नव प्रोन्नत सभी आइपीएस अधिकारियों का पदस्थापन मंगलवार को कर दिया गया। झारखंड सरकार ने  इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा और देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग डीआइजी में प्रोन्नत कर दिए गए हैं। इसके बावजूद वे अपने वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे। उनके पदस्थापन तक उनके पद को उत्क्रमित कर दिया गया है। इसी प्रकार डीआइजी से आइजी में प्रोन्नत रांची के डीआइजी अनूप बिरथरे को एसटीएफ का आइजी बनाया गया है।

छह एसपी डीआइजी बने

चंदन कुमार झा : एसपी विशेष शाखा से डीआइजी एसआइबी

अनुरंजन किस्पोट्टा : एसपी सीआइडी से डीआइजी विशेष शाखा

प्रियदर्शी आलोक : एसपी एसटीएफ से डीआइजी रेल

अंबर लकड़ा : जब 3 कमांडेंट गोविंदपुर से डीआइजी दुमका

चंदन कुमार सिन्हा: एसएसपी रांची

अजीत पीटर डुंगडुंग: एसपी देवघर

,ये आइजी बने

अनूप बिरथरे : डीआइजी रांची हैं। इन्हें आइजी एसटीएफ बनाया गया

सुनील भास्कर: डीआइजी हजारीबाग हैं। इन्हें आइजी पलामू बनाया गया।

मयूर पटेल कन्हैयालाल : डीआइजी जैप हैं। इन्हें आइजी मानवाधिकार बनाया गया।

इनका भी स्थानांतरण

नरेंद्र कुमार सिंह : आइजी पलामू से आइजी रेल।

कार्तिक एस : डीआइजी विशेष शाखा से डीआइजी जैप।

संजीव कुमार : डीआइजी दुमका से डीआइजी हजारीबाग।

हृदीप पी. जनार्दन : धनबाद के एसएसपी हैं। इन्हें जैप 3 गोविंदपुर धनबाद के समादेष्टा का भी अतिरिक्त प्रभार।

Share this:

Latest Updates