Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : चम्पाई सोरेन

जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : चम्पाई सोरेन

सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैत्रिक गांव जिलिंगगोड़ा में मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की 

Ranchi news, Jharkhand news, saraikela kharashwa News : जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार का हमेशा से प्रयास रहा है कि जनता की परेशानियों का निदान कर सकें। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसांवा जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैत्रिक गांव जिलिंगगोड़ा में मुलाकात करने आये लोगों से यह बात कही।  इस मौके पर लोगों ने अपनी समस्याओं और परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का त्वरित और यथोचित निराकरण होगा। इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि उनके सुख-दुःख में सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है। यही वजह है कि “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत अधिकारियों का दल आपके दरवाजे पर पहुंचा और आपकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुन कर उसका समाधान किया। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि यह आपकी सरकार है। हम सभी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं, क्योंकि आपकी भागीदारी से ही राज्य का विकास सम्भव है।

IMG 20240215 WA0002 1
IMG 20240215 WA0003

Share this:

Latest Updates