Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शानदार बिक्री, दमदार विश्वास : 3 दिनों में Tata Motors के शेयरों में 6% Jump…

शानदार बिक्री, दमदार विश्वास : 3 दिनों में Tata Motors के शेयरों में 6% Jump…

Grand selling, Strong faith. दुनिया दिग्गज की नामी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों (shares) के दाम वाहन बिक्री के शानदार आंकड़ों के दम पर 5April को 2.52 % की तेजी में बंद हुए। कंपनी के शेयरों में गत तीन दिनों में 6 % की तेजी देखी गई है। कंपनी ने मार्च सहित पूरे गत वित्त वर्ष बिक्री का शानदार आंकड़ा प्रस्तुत किया। वित्त वर्ष 22 में कंपनी ने यात्री और इलेक्ट्रिक वाहन की श्रेणी में 3,70,372 इकाइयां बेचीं, जो वित्त वर्ष 21 में बेचे गए वाहनों की तुलना में 67 प्रतिशत अधिक है।

गत माह 30 % अधिक वाहनों की बिक्री

गत माह टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में वार्षिक आधार पर 30 प्रतिशत अधिक 86,718 वाहनों की बिक्री की। गत साल के समान माह में यह आंकड़ा 66,462 पर था। सेमीकंडक्टर की किल्लत, वैश्विक स्तर पर कमोडिटी की कीमतों में तेजी और कोरोना संक्रमण की दो लहरों के बावजूद टाटा मोटर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके बाद भी कंपनी के शेयर इस साल अब तक आठ प्रतिशत टूटे हैं। कंपनी के शेयर 5April को 458.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

Share this:

Latest Updates