Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शम्भु बाॅर्डर से किसानों का जत्था लौटा,  अंबाला में 09 दिसम्बर तक इंटरनेट सेवाएं बंद

शम्भु बाॅर्डर से किसानों का जत्था लौटा,  अंबाला में 09 दिसम्बर तक इंटरनेट सेवाएं बंद

Chandigarh news : हरियाणा-पंजाब की सीमा पर आन्दोलन कर रहे किसानों ने शुक्रवार को दिल्ली कूच का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने भारी बल की मद्द से उसे विफल कर दिया। हालांकि, पुलिस और किसानों के बीच यहां करीब तीन घंटे तक हंगामा चला। किसानों ने अंबाला में लगे बैरीकेड उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। इस हंगामे में एक दर्जन से अधिक किसान घायल हो गये। किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला फिलहाल टाल दिया है। इस बारे में अब दोबारा नयी रणनीति का ऐलान किया जायेगा। किसानों ने पुलिस द्वारा फायरिंग की जाने का भी दावा किया है। वहीं, अंबाला में आज से 09 दिसम्बर तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है।

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 297 दिनों से कैम्प लगा कर बैठे किसानों ने आज दोपहर एक बजे 101 किसानों का पहला जत्था दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इसके बाद किसानों ने बैरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिये। इस पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी और आंसू गैस के गोले छोड़ें। इससे अफरा-तफरी मच गयी और किसान आसपास के गांवों की तरफ भागने लगे। कई किसान हरियाणा की सीमा में दाखिल हुए, जिन्हें पुलिस ने लाठीचार्ज करके उन्हें पीछे

खदेड़ दिया। इस बीच शम्भु बार्डर पर कई घंटे तक पुलिस और किसानों के बीच रुक-रुक कर झड़प होती रही।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि आज कूच को फिलहाल टाल दिया गया है। देर रात या कल सभी संगठनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जायेगी। सम्भवत: आठ नवंबर को दोबारा 101 किसानों को जत्था दिल्ली कूच करेगा। पंधेर ने कहा कि आज हरियाणा पुलिस की तरफ से किये गये लाठीचार्ज व फायरिंग में कई किसान घायल हुए हैं। अभी उन सभी किसानों का उपचार करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कूच को किसी भी सूरत में टाला नहीं जायेगा।

अंबाला में इंटरनेट सेवाएं 09 दिसम्बर तक बंद

किसानों द्वारा दिल्ली कूच के आज एलान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले में 09 दिसम्बर तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। यहां अंबाला जिले के सीमावर्ती 11 गांवों में एहतियातन स्कूलों में भी आज छुट्टी कर दी गयी थी। मुख्य सचिव ने किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए अंबाला के डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहर्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू के क्षेत्र में नौ दिसंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी किये हैं। हालांकि, इस दौरान मोबाइल रिचार्ज और बैंक एसएमएस को लेकर छूट दी गयी है।

Share this:

Latest Updates