Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कतरासगढ़ व धनबाद रेलवे स्टेशन में तत्काल टिकट पर गुडों का राज, रेल प्रशासन मौन

कतरासगढ़ व धनबाद रेलवे स्टेशन में तत्काल टिकट पर गुडों का राज, रेल प्रशासन मौन

Dhanbad / Katrash News : कतरासगढ़ स्टेशन पर टिकट काउंटर में तत्काल टिकट बनाने वाले आम यात्रियों को इन दिनों भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तत्काल टिकट के दलाल टिकट काउंटर पर आकर मानमाने ढंग से टांगे लिस्ट को फाड़ देते हैं। जिसे देखने वाले कोई नहीं होते हैं। आम यात्री 15 दिनों तक तत्काल टिकट कटवाने के लिए तरसते रहते हैं। घटना रविवार की रात 11:10 बजे की है। जहां युवक खुलेआम लिस्ट को फाड़ रहे हैं । वहीं गुंडा तत्व के लोग टिकट काउंटर पर हावी होकर तत्काल टिकट पर अपना कब्जा जमा कर अवैध कमाई कर रहे हैं । स्टेशन परिसर पर तैनात आरपीएफ तथा जीआरपी पुलिस ऐसे सामाजिक तत्वों के ऊपर लगाम लगाने में असफल दिख रही है। अगर यही स्थिति बनी रही तो यहां तत्काल टिकट को लेकर कभी भी खून खराबा हो सकती है.कोई भी आम यात्री की जान जा सकती है। गुंडागर्दी करने वाले लोग 10 15 के संख्या में आते हैं और लाइन में लगे लोगों को  भय दिखाकर भगा देते हैं। रेल प्रशासन से आम यात्रियों ने  आग्रह किया है। यही हाल धनबाद का है, किन्तु रेल प्रशासन मौन है। दलालों की चांदी है।

Share this:

Latest Updates