Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गुजरात : नर्मदा नदी में लापता 07 लोगों में से 01 का मिला शव, 06 लापता लोगों की तलाश जारी

गुजरात : नर्मदा नदी में लापता 07 लोगों में से 01 का मिला शव, 06 लापता लोगों की तलाश जारी

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Rajpipla news, Gujarat news : गुजरात के नर्मदा जिले के राजपीपला के समीप पोइचा घूमने गये 07 लापता लोगों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मंगलवार को यहां नर्मदा नदी में 08 लोग पानी के तेज बहाव में बह गये थे। इनमें से एक व्यक्ति को बचा लिया गया था, बाकी 07 लोगों का कुछ पता नहीं चला था। घटना के 19 घंटे बाद बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला है।
नर्मदा जिले के पोइचा स्थित नर्मदा नदी में मंगलवार को 8 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से 01 व्यक्ति को बचा लिया गया था, जबकि 07 लोग लापता हो गये थे। घटना की जानकारी मिलने पर एनडीआरएफ, वडोदरा फायर ब्रिगेड और स्थानीय नाविकों ने लापता लोगों की खोजबीन शुरू की थी। मंगलवार दिन भर की खोज का कोई नतीजा नहीं निकलने पर रात 09 बजे के बाद रेस्क्यू आॅपरेशन रोक दिया गया था। बुधवार सुबह फिर खोजबीन शुरू की गयी, तो एक युवक का शव मिला। मृतदेह भावेश हडिया का होने की जानकारी मिली है। अभी 06 लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है।

Share this:

Latest Updates