Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Hamas Israel war : हमास के हथियारों का जखीरा देख इजरायल के उड़े होश

Hamas Israel war : हमास के हथियारों का जखीरा देख इजरायल के उड़े होश

Israel shocked after seeing Hamas’s weapons stockpile, Global News, international news, Hamas news, Israel news : इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के उस समय होश उड़ गए जब उसने हमास के ठिकानों पर सैकड़ों की तादाद में रॉकेट लांचर और रेडी टू लांच रॉकेट देखे। एक्स पर जानकारी देते हुए आईडीएफ ने मंगलवार को कहा कि उसने गाजा में हमास के गढ़ से लगभग 100 रॉकेट इंस्टॉलेशन का खुलासा किया है। आईडीएफ ने एक पोस्ट में कहा कि उत्तरी गाजा के बेत लाहिया शहर में 401वीं ब्रिगेड कॉम्बैट टीम को रॉकेट इंस्टॉलेशन और 60 रेडी-टू-यूज रॉकेट मिले, जहां सैनिकों ने हमलों के दौरान दर्जनों आतंकवादी गुर्गों को मार दिया।

आतंकवादी गुर्गों पर हमला करने का निर्देश दिया

आईडीएफ ने कहा कि उत्तरी शाती क्षेत्र में सैनिकों ने इजरायली वायु सेना के विमान और एक हेलीकॉप्टर को नौ आतंकवादी गुर्गों पर हमला करने का निर्देश दिया। इस आपरेशन में वायुसेना के अलावा 5वीं ब्रिगेड भी शामिल थी। इस दौरान दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में आईडीएफ की 7वीं ब्रिगेड कॉम्बैट टीम ने क्षेत्र में देखे गए आतंकवादी गुर्गों पर हमला करने के लिए एक विमान भी भेजा था। इसके साथ ही एक आब्जर्वेशनल डिवाइस पर हमला करने के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजा, जिसने सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया था।

Share this:

Latest Updates