Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Happy Happy Holi : होली से पहले सरकारी कर्मियों के वेतन में इस तरह हो सकता है बंपर इजाफा, मोदी सरकार…

Happy Happy Holi : होली से पहले सरकारी कर्मियों के वेतन में इस तरह हो सकता है बंपर इजाफा, मोदी सरकार…

DA Hike For Central Government Employees : यह खबर केंद्र सरकार के कर्मचारियों की बांछें खिला देगी। अपडेट खबर के मुताबिक, होली से पहले इन कर्मचारियों के वेतन में बंपर इजाफा हो सकती है। सैलेरी में बढ़ोतरी भी थोड़ी-बहुत नहीं, बल्कि करीब 27000 रु तक हो सकती है। अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आपको ये जान लेना चाहिए कि आपके वेतन में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है। जानिए पूरा कैल्कुलेशन।

जल्द हो सकता है बड़ा फैसला

रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार होली से पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने पर कोई फैसला ले सकती है। फिलहाल इस पर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मगर अनुमान है कि अगले 15 दिनों में डीए में बढ़ोतरी का फैसला किया जा सकता है।

इस दिन होने वाली है केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट की अगली बैठक 1 मार्च को होने जा रही है। उसी बैठक में डीए पर कोई फैसला लिया जा सकता है। गौरतलब है कि इस समय केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। मगर कर्मचारी संगठनों ने उम्मीद जताई है कि डीए और डीआर (रिटायर कर्मचारियों को मिलने महंगाई राहत मिलती है) में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो डीए बढ़ कर 42 फीसदी हो जाएगा।

एरियर भी मिलेगा

यह भी कहा जा रहा है कि महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों का डीए जनवरी से लागू माना जाएगा। उस स्थिति में जनवरी और फरवरी का एरियर भी दिया जाएगा। अब समझते हैं कैल्कुलेशन। वे कर्मचारी, जिनकी बेसिक सैलरी इस समय 18000 रु है, उन्हें इस समय 6,840 रुपये का डीए मिल रहा है। ये कैल्कुलेशन 38 फीसदी डीए के हिसाब से की गई है। अगर डीए 42 फीसदी हुआ तो डीए राशि 6840 रु से बढ़कर 7,560 रुपये हो जाएगी। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक पे 56000 रु है, तो उसे 38 फीसदी के हिसाब से 21,280 रु का डीए मिल रहा होगा। डीए 42 फीसदी होने पर ये राशि बढ़कर 23,520 रुपये हो जाएगी। इस तरह मासिक डीए सैलेरी बढ़ेगी 2,240 रु, जबकि सालाना यह राशि हो जाएगी 26,880 रु।

Share this:

Latest Updates