Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हर घर तिरंगा अभियान हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूलने की प्रेरणा देता है 

हर घर तिरंगा अभियान हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूलने की प्रेरणा देता है 

Dhanbad news : केन्द्रीय संचार ब्यूरो, धनबाद, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोहों की कड़ी में ‘हर घर तिरंगा‘, ‘नशा मुक्त भारत‘ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान  कार्यक्रम पर 14 अगस्त 2024 को मुख्य परिचर्चा सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बी.एस.के. कॉलेज, मैथन के प्रांगण में मुख्य अतिथि एसपीडीओ निरसा श्री रजत माणिक बाखला के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर समाजसेवी मंजीत सिंह, बीएसके कॉलेज के प्राचार्य दिनेश प्रताप सिंह, प्रोफेसर इन चार्ज अंजली कुमारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के उपरांत कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। सभी को शॉल, पुष्प गुच्छ, और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि रजत माणिक बाखला ने अपने सम्बोधन में कहा कि तिरंगा हमें हमारी आजादी की याद दिलाता है और उन शहीदों को नमन करने की प्रेरणा देता है, जिनकी बदौलत आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं और यहां कानून का राज है। हमें तिरंगा को पूरी इज्जत के साथ स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर फहराना चाहिए।

IMG 20240814 WA0013

समाज सेवी मंजीत सिंह ने भारत सरकार द्वारा पूरे देश में चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि तिरंगा हमें भारत वासी होने का गर्व कराता है, इसे हमें शान से घर पर ससम्मान फहराना चाहिए।

बीएसके कॉलेज, मैथन के प्राचार्य दिनेश प्रताप सिंह ने इस आयोजन को कॉलेज परिसर में रखने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो धनबाद की सराहना की, तथा इसके सफल आयोजन के लिए कॉलेज के स्टाफ, शिक्षक, शिक्षिका गण सभी के प्रयासो की चर्चा की। उन्होंने विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए उन्हें बधाई दी।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय की प्रोफेसर इन चार्ज अंजली कुमारी ने उपस्थित अतिथिगण एवं छात्राओं से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही, केन्द्रीय संचार ब्यूरो धनबाद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की रोचकता के बारे में बताया। उन्होंने महाविद्यालय के सभी स्टाफ, शिक्षक गण, छात्रों के उत्साह तथा सहभागिता की सराहना की।

इससे पूर्व सीबीसी धनबाद के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ओंकार नाथ पाण्डेय ने ‘हर घर तिरंगा’, ‘नशा मुक्त भारत’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के बारे में मौजूद लोगों को जानकारी दी। यह बताया कि एक सप्ताह तक हर घर तिरंगा अभियान जारी रहेगा। इसकी शुरुआत 09 अगस्त 2024 को भारत सरकार द्वारा की गयी। इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान प्रकट करने के लिए तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा।

IMG 20240814 WA0014

तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गयी

आज सुबह केन्द्रीय संचार ब्यूरो धनबाद द्वारा महाविद्यालय परिसर में तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया। रैली प्रारम्भ होने से पूर्व प्रतिभागियों को राष्ट्रीय ध्वज दिया गया। इस रैली को प्राचार्य महोदय, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने हरी झंडी दिखायी। इस रैली में छात्र-छात्राओं, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’, ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम’ का पूरे जोश के साथ नारा भी लगाया।

रंगोली, निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिताओं के विजेता हुए पुरस्कृत, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण

एक दिन पूर्व आयोजित, प्री पब्लिसिटी कार्यक्रम पर आयोजित पेंशन, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। निबंध में इतिहास की छात्रा  शिबानी तिवारी प्रथम और भूगोल शास्त्र की मानसी मरांडी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, पेंटिंग में इतिहास शास्त्र की प्रियंका कुमारी ने प्रथम एवं रिया मंडल तथा तृप्ति चंद्रा ने संयुक्त द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में नेहा किस्कू एवं दल ने प्रथम, और नंदिनी मरांडी एवं दल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तृतीय स्थान और सांत्वना पुरस्कार भी कई छात्र, छात्राओं ने हासिल किया।

IMG 20240814 WA0015

वहीं, ‘एक पेड़ मां के नाम’” अभियान के तहत उपस्थित सभी अतिथियों ने मिल कर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। अतिथियों ने सभी से अपील की, कि वे भी अपने घर के आस पास खुद पौधा लगायें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

आज के कार्यक्रम में दर्शक दीर्घा में करीब 400 छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम के आयोजन में तकनीकी सहायक, सीबीसी धनबाद राज किशोर पासवान को महती भूमिका रही। कॉलेज की तरफ से प्रोफेसर गण ; यथा सुप्रिया सोनाली डांग, सुमिता खालको, नितिशा खालको, महावीर दास, डॉ. संध्या गुप्ता, प्रियंजन हंसदा, रंधीर कुमार रजक तथा स्टाफ ने अहम भूमिका निभायी। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की शिक्षिका सुमिता खलको ने किया।

Share this:

Latest Updates