Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हरीश दुहन एसईसीएल के नये सीएमडी होंगे

हरीश दुहन एसईसीएल के नये सीएमडी होंगे

New Delhi News: हरीश दुहन कोल इंडिया की सहायक कम्पनी एसईसीएल (SECL) के नये सीएमडी होंगे। लोक उद्यम चयन बोर्ड ने 07 दिसम्बर को इस पद के लिए इंटरव्यू लिया था। इंटरव्यू के बाद उनके नाम की अनुशंसा कर दी। श्री दुहन वर्तमान में कोल इंडिया की सहायक कम्पनी सीसीएल में निदेशक तकनीकी के रूप में कार्यरत हैं।
सीएमडी का पद शेड्यूल बी का है। कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया से आदेश जारी होने के बाद श्री दुहन सीएमडी का पद सम्भालेंगे। इस पद के लिए हुए इंटरव्यू में श्री दुहन सहित विभिन्न कम्पनियों के 11 अधिकारियों ने भाग लिया था।
इंटरव्यू देनेवालों में ईसीएल के निदेशक वित्त मोहम्मद अजहर आलम, एनसीएल के निदेशक वित्त रजनीश नारायण, एसईसीएल के निदेशक वित्त डी सुनील कुमार, एनसीएल के जनरल मैनेजर पीडी राठी, सीसीएल के जनरल मैनेजर चितरंजन कुमार, एमसीएल के जनरल मैनेजर सत्यजीत ओझा, एनएलसी के निदेशक खनन सुरेश चंद्र सुमन, एनएमडीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सत्येंद्र राय, इंडियन रेलवे स्टोर सर्विस के सीजीएम नवीन कुमार सिंह और म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड के चीफ जनरल मैनेजर प्रवीण कुमार पांडेय शामिल थे।

Share this:

Latest Updates