Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Haryana Assembly Election 2024 :  पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, गठबंधन का एलान आज 

Haryana Assembly Election 2024 :  पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, गठबंधन का एलान आज 

Chandigarh news : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर लम्बे समय से गठबंधन के लिए जारी कोशिश अब अंतिम चरण में हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है। बस, औपचारिक एलान होने की देरी है। गठबंधन को लेकर शनिवार देर रात तक कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच बैठक चली थी। दोनों ही दल 09 सितम्बर सोमवार को ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का एलान कर सकते हैं। सूत्रों की मानें, तो कांग्रेस और आप में 4+1 फॉर्मूला यानी 05 सीट के आफर पर बात बन गयी है।

सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में आप-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ा था, बदकिस्मति से वह हार गये। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 11 विधानसभा सीटें आती हैं। चूंकि गुप्ता ने लोकसभा सीट के अंतर्गत आनेवाली 04 विधानसभा सीट (गुहला चीका, पिहोवा, शाहाबाद और कलायत) पर जीत दर्ज की थी। अत: कांग्रेस यह चारों सीटें आप पार्टी को सौंप सकती है। इस स्थिति में कांग्रेस और आप के गठबंधन की घोषणा सोमबार को होने की सम्भावना बनी है। 

Share this:

Latest Updates