Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्या अब ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ कुल्फी बेचने लगे हैं ! अजब-गजब वीडियो वायरल ; आप भी पढ़ें-देखें

क्या अब ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ कुल्फी बेचने लगे हैं ! अजब-गजब वीडियो वायरल ; आप भी पढ़ें-देखें

International news , global News, viral video, viral picture, X President Donald : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और बिजनेसमैन डोनाल्ड ट्रम्प की खासियत है कि वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी व्यक्ति कुल्फी बेचता नजर आ रहा है और उसकी शक्ल एकदम डोनाल्ड ट्रम्प से मिलती-जुलती है। सिर्फ शक्ल ही नहीं, बल्कि इस शख्स के बाल भी ट्रम्प की तरह ही लग रहे हैं। अब यह वीडियो देख कर कुछ लोग कन्फ्यूज हो गये हैं और कह रहे हैं कि यह व्यक्ति तो बिलकुल ट्रम्प की तरह ही दिख रहा है।

ट्रम्प की ही तरह दिखता है यह व्यक्ति 

वायरल वीडियो में व्यक्ति गाना गा-गाकर कुल्फी बेच रहा है। उसने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है और ठेला लेकर कुल्फी बेचने सड़क पर निकला है। यह वीडियो ऐसा है कि देख कर एक पल तो आपकी नजरें भी धोखा खा जायेंगी कि कहीं यह व्यक्ति सचमुच में डोनाल्ड ट्रम्प ही तो नहीं हैं। हालांकि, डोनाल्ड ट्रम्प के हमशक्ल का यह वीडियो पुराना है। साल 2021 में भी यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और अब एक फिर से इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

कुल्फी बेचते ट्रम्प के हमशक्ल के इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान में पैदा हुए होते, तो वह शायद यही बिजनेस करते। 12 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 03 मिलियन यानी 30 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 34 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।

Share this:

Latest Updates