Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्या अपने देखी है चार आंखों वाली मछली, देखिए मोतिहारी में मिला अजीबोगरीब जीव, विशेषज्ञ हैरान

क्या अपने देखी है चार आंखों वाली मछली, देखिए मोतिहारी में मिला अजीबोगरीब जीव, विशेषज्ञ हैरान

Sugauli news : सिकरहना नदी से बुधवार को माउथ कैटफिश मिला। इससे मछुआरों में हड़कंप मच गया।  मत्स्य प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज सहनी ने बताया कि यह एक शिकारी मछली सकर माउथ कैटफिश है, जो अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है। सकर माउथ कैटफिश से सिकरहना नदी के लिए बहुत बड़ा खतरा है। जिले में चौथी दफा यह मछली मिली है। इससे मछुवारे चिंतित हैं। 

मछली मछुआरे के जाल में फंसी गई

बताया जाता है कि  यह मछली सुगौली के कैथवलिया गांव के समीप सिकरहना नदी में मछली मारने के दौरान मछुआरे के जाल में फंसी गई। अजीबोगरीब मछली मिलने के बाद मछली को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। विशेषज्ञों के मुताबिक इसका घर भारत की नदिया नहीं, बल्कि यहां से हजारों किलोमीटर दूर अमेरिका की अमेज़न नदी में है। बावजूद मछुआरों के जाल में फंस कर इसमें इस बात की ताकीद कर दी थी। जब भी यह मछली मिले, इसे नष्ट कर दें। सुगौली में पहली बार इस मछली के पाए जाने के बाद मछली के विशेषज्ञ भी हैरान हैं। 

नजदीक जाकर देखा तो होश उड़ गये

इस मछली को सुगौली के कैथवलिया गांव में मछली का शिकार करने गए वजीर मिया ने बताया कि जाल में मछली फंसी तो मैने समझा कोई दूसरी प्रजाति की मछ्ली होगी। करीब जा कर देखा तो मेरे होश उड़ गए। यह मछली मांसाहार मछली है। नदी में रह कर यह नदी सभी मछलियों को खा जाएगी इसका मिलना सिकरहना नदी के लिए शुभ नहीं है। समाजसेवी नुरुल्होदा कुरैशी ने बताया कि सकरमाउथ कैट फिश मछली अमेजन की नदियों का मांसाहारी मछली है, जो हमारे सिकरहना नदी में मिलना एक बड़ी चिंतनीय विषय है।

Share this:

Latest Updates