Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Hazaribagh: अभाविप ने किया यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज इकाई का पुनर्गठन, शुभम कुमार अध्यक्ष व कॉलेज मंत्री बने शुभ सिंह

Hazaribagh: अभाविप ने किया यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज इकाई का पुनर्गठन, शुभम कुमार अध्यक्ष व कॉलेज मंत्री बने शुभ सिंह

Hazaribagh news, ABVP news : विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग का इकाई गठन यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता नगर मंत्री रुद्र राज व संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज प्रिंस गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रादेशिक विश्वविद्यालय संयोजक रितेश यादव विषय प्रवेश करवाते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को अभाविप पूरे देश भर में चल रहे कार्यों एवं गतिविधियों को बताया एवं एक सक्षम इकाई कैसे बने उसके बारे में जानकारी दी। 

गौरवशाली इतिहास को विस्तृत रूप से बताया

सोनू राय ने विद्यार्थी परिषद के कार्य पद्धति उद्देश्य व लक्ष्य से अवगत करवाते हुए अभाविप के 70 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को विस्तृत रूप से बताया। नगर मंत्री रुद्र राज ने अभाविप लॉ कॉलेज के कार्यकारिणी की घोषणा की जो इस प्रकार है कॉलेज अध्यक्ष शुभम कुमार, कॉलेज मंत्री शुभ सिंह, उपाध्यक्ष रिया सिन्हा, उपाध्यक्ष स्वाति सनाया, उपाध्यक्ष मानसी प्रिया, उपाध्यक्ष विपुल मेहता, उपाध्यक्ष बिट्टू आलोक, सह मंत्री कल्पना सिन्हा, सह मंत्री अनामिका भारद्वाज, सह मंत्री निलेश राजपूत, सह मंत्री प्रेम प्रकाश, सह मंत्री प्रिंस उपाध्याय,एसएफएस प्रमुख विकास कुमार, एसएफडी प्रमुख रितेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य तन्वी, सिंह हंसराज राहुल, ईशा कुमारी, प्रीतम यादव, अंशु सिंह, उमेश केसरी, मनजीत कुमार, हर्ष रंजन, अदिति राज, विशेष आमंत्रित सदस्य मनीष कुमार, निशांत सिंह सोमवंशी, नीतिश सिंह को बनाया गया। अंत में जिला संयोजक प्रभात कुमार ने आए हुए सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

IMG 20231019 WA0007

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत एसएफएस प्रमुख नवलेश सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता, जिला छात्रा प्रमुख श्रुति शुभम, नगर सह मंत्री साक्षी सिन्हा, जिला कला मंच प्रमुख तुषार सिन्हा, नगर एसएफएस प्रमुख खुशबू रानी, जिला एनसीसी प्रमुख दिलकश हुसैन, नगर नगर एसएफडी प्रमुख शेखर शर्मा, राज वशिष्ठ,नंदनी कुमारी उपस्थित थें।

Share this:

Latest Updates