Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Hazaribagh : चरही घाटी में भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 घायल, सभी पूजा करने आ रहे थे रजरप्पा

Hazaribagh : चरही घाटी में भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 घायल, सभी पूजा करने आ रहे थे रजरप्पा

Hazaribagh news, charhi ghati accident, Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Ranchi latest news, Jharkhand latest news : चरही में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। हादसा चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास हुई है। मृतकों में इन्द्रजीत शाह, उम्र 39 वर्ष, पिता राम ज्योति शाह खा. वड्डीहा तुर्की थाना पातेपुर जिला वैशाली (बिहार), पिन्टू राय, उम्र 28 वर्ष, पिता रामाधार राय, गौसनगर थाना महिन्दवाड़ा जिला सीतामढ़ी (बिहार), अरविन्द राय, उम्र 35 वर्ष, पिता सत्यनारायण राय, मदारीपुर थाना, रामपुर हरि, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) व दिलीप राय, उम्र 30 वर्ष, पिता शिवशंकर राय,  मोहनपुर थाना, रामपुर घर,  जिला मुफ्फरपुर (बिहार) के नाम शामिल हैं।

हजारीबाग के चरही घाटी में पलट गई स्कॉर्पियो

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह लगभग 6.30 बजे की है। बिहार से अपनी स्कार्पियो में सवार होकर सात लोग रजरप्पा मंदिर पूजा के लिए निकले थे। चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास उनकी गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया। स्कार्पियो एक लेन से पलटती हुई दूसरी लेन पर पहुंची और नीचे खाई में जाकर गिर गयी। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे, तो पाया कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गयी। तीन गम्भीर रूप से घायलों में इन्द्रजीत राय, मदम राय व धर्मेन्द्र भगत को गेट काट कर निकाला गया।  घायलों को चरही पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया। स्थिति को गम्भीर देखते हुए वहां से इन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।

Share this:

Latest Updates