Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ के तृतीय संस्करण में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झारखण्ड पवेलियन का उद्घाटन

‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ के तृतीय संस्करण में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झारखण्ड पवेलियन का उद्घाटन

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में मशरूम के स्वादिष्ट उत्पाद, प्राकृतिक उत्पाद, मिलेटस के उत्पादों ने आगंतुकों को लुभाया 

New Delhi News: दिल्ली के प्रगति मैदान में  19 से 22  सितम्बर तक आयोजित  हो रही मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ के तीसरे संस्करण में प्रगति मैदान के हैंगर न. 1  में झारखण्ड के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण और खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखण्ड पवेलियन का उद्घाटन किया। 

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस मेगा फूड इवेंट वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के तीसरे संस्करण में झारखण्ड पवेलियन का मुख्य उद्देश्य विश्वभर से आये देश के भागीदार और नये निवेशकों के लिए उपयुक्त राज्य झारखण्ड में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही, झारखण्ड प्रदेश की फ़ूड प्रोसेसिंग इकाइयों के उत्पादों को लोगों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर मंत्री ने झारखण्ड फूड एंड फीड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पाॅलिसी का विमोचन किया।

मेगा फ़ूड इवेंट में झारखंड सरकार की ओर से लगायी गयी है 13 प्रदर्शनी सह बिक्री स्टाॅल

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के अवसर पर उद्योग सचिव,श्री जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष उद्योग विभाग, झारखंड सरकार ने इस मेगा फ़ूड इवेंट में 13 प्रदर्शनी सह बिक्री स्टाल लगायी हैं, जिसमें 03 स्टाॅल झारखण्ड सरकार के विभाग या उपक्रम हैं ; बाकी निजी संस्थानों के स्टाल हैं। उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य प्रकृति का खजाना है। झारखण्ड राज्य में बहुत से खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उत्पाद उत्पादित किये जा रहे हैं, जिनकी बिक्री देश, प्रदेश के अलावा विदेशों तक में की जा रही है। इस इवेंट से हमारे उत्पादों को विश्वस्तरीय पटल मिलेगा।

झारखण्ड पवेलियन के स्टाॅल में देखी जा रही है भीड़

1000651155

झारखण्ड पवेलियन में लगे स्टाॅलों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गयी एवं लोगों ने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के बारे में जानकारी ली। स्टॉल पर जहां मशरूम से बने विभिन्न उत्पाद जैसे पापड़, अचार, चटनी, जैम ने लोगों को जम कर आकर्षित किया, वहीं रागी (मिलेटस का एक प्रकार ) से बनी मिठाई, नमकीन भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा मखाना एवं फ़ूड पल्प से जुड़े पेय भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। झारखण्ड पवेलियन में झारखण्ड के स्टार्ट अप कम्पनिया एक से बढ़ कर एक बेहतरीन एवं झारखण्ड के खास उत्पाद लेकर वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में आये हैं।

इस अवसर पर उद्योग निदेशक सुशांत गौरव, संयुक्त निदेशक उद्योग प्रणव कुमार पॉल सहित कई लोग मौजूद थे l 

======================

Share this:

Latest Updates