Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Health tips: क्या आपने कभी शरीर की आंतरिक सफाई की है ? यदि नहीं तो घर पर ऐसे करें यह काम 

Health tips: क्या आपने कभी शरीर की आंतरिक सफाई की है ? यदि नहीं तो घर पर ऐसे करें यह काम 

Health tips, health alert, home remedy : अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बाहरी सफाई के साथ-साथ शरीर को अंदर से भी साफ करते रहना भी बेहद जरूरी है। इस काम को मेडिकल साइंस में डिटॉक्सिफिकेशन कहा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में शरीर के अंदर जमा विषाक्त और अपशिष्टों को बाहर निकालने का प्रयास किया जाता है। इससे शरीर के सभी अंग स्वस्थ और विषमुक्त हो जाते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। ऐसा करने से हम छोटी-मोटी के साथ-साथ बड़ी बीमारियों से भी बच जाते हैं। डिटॉक्सिफाइंग की विधि आपको बीमारी से बचाने में मदद करने के साथ शरीर के तमाम अंगों को स्वस्थ और फिट बनाए रखने में बेहद सहायक है। आप घर पर ही आसानी से कुछ उपायों को प्रयोग में लाकर अपने शरीर से विषाक्त पदार्थ को कम कर सकते हैं। आइए जानते इसके लिए कुछ जरूरी उपाय। 

फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों का सेवन करें 

अपने शरीर को डिटॉक्स के लिए उचित आहार भी बेहद आवश्यक है। इसके लिए एंटीऑक्सिडेंट्स वाली चीजों की मात्रा अपने भोजन में बढ़ाएं। एंटीऑक्सिडेंट्स आपकी कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाली क्षति से बचाते हैं। वहीं फाइबर युक्त चीजें हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। यह चीजें मल-त्याग की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाती हैं। इससे शरीर के अपशिष्टों को आसानी से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें 

यदि हम सभी दिनभर खूब पानी पीते रहेंगे तो हमारे शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन का सबसे असरदार तरीका हो सकता है। पानी पीते रहने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी बहुत लाभ मिलता है। पानी पीते रहने से किडनी के माध्यम से अपशिष्ट उत्पाद आसानी से शरीर के बाहर निकल जाते हैं। इससे उनके शरीर में जमा होने का जोखिम कम हो जाता है।

Share this:

Latest Updates