Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में गर्मी बढ़ी, पूर्वी सिंहभूम में तापमान हुआ 39 डिग्री

झारखंड में गर्मी बढ़ी, पूर्वी सिंहभूम में तापमान हुआ 39 डिग्री

Ranchi news : झारखंड में पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद फिर से पूरे राज्य में गर्मी बढ़ गयी है। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में तापमान बढ़कर 39 डिग्री पहुंच गया है, जबकि पलामू, गढ़वा और गोड्डा जिले में भी तापमान 38 डिग्री को पार कर गया है। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में तापमान 37 डिग्री को पार कर गया है।

मौसम विभाग ने आनेवाले दिनों में गर्मी में और बढोतरी होने की आशंका व्यक्त की है। अप्रैल माह में राजधानी रांची में भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका है।

वहीं, राजधानी रांची में गुरुवार को दिनभर मौसम साफ रहा। सुबह में ठंड महसूस की गयी, जबकि दोपहर में भारी गर्मी महसूस की गयी। गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.2, जमशेदपुर में 37.4, डालटेनगंज में 38.8 और बोकारो में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share this:

Latest Updates