Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Heavy Firing : …और दो पक्षों में अचानक शुरू हो गया खूनी संघर्ष, फायरिंग में 5 लोगों की गई जान

Heavy Firing : …और दो पक्षों में अचानक शुरू हो गया खूनी संघर्ष, फायरिंग में 5 लोगों की गई जान

Madhya Pradesh Update News, Datia, Firing Between Two Sides, 5 People Died : मंगलवार को मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दो गुटों में अचानक खूनी संघर्ष शुरू हो गया। इस घटना में 5 लोगों की जान जाने की सूचना मिल रही है। कई अन्य लोग घायल हैं। बता दें कि दतिया जिले से ही राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा विधायक हैं।

विवाद के बाद शुरू हो गई गोलीबारी

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेड़ा गांव में दो समाज से जुड़े लोगों के बीच विवाद हुआ, मामला गोलीबारी तक पहुंच गई। घटना की वजह पुरानी और मवेशी चराने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। दो गुटों में हुए संघर्ष और गोलीबारी की जानकारी मिलते ही बड़ी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बताया जाता है कि मवेशी भगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके चलते दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई, जिसमे कई की जान चले गई है।

गोलियों की आवाज से गूंज उठा पूरा गांव

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, दोनों पक्षों के लोग बंदूक और अन्य हथियार लेकर आमने सामने आ गए। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई, गोलीबारी में पूरा गांव गोलियाें की आवाज से गूंज उठा।

Share this:

Latest Updates