Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Heavy Rain : तेज बारिश में भरभरा कर गिर गया कच्चा घर, सोए हुए 3 नेत्रहीन भाई-बहनों की गई जान

Heavy Rain : तेज बारिश में भरभरा कर गिर गया कच्चा घर, सोए हुए 3 नेत्रहीन भाई-बहनों की गई जान

Jammu Kashmir, Kishtwar, House Damaged In Heavy Rain, 3 Blind Brother Sister Died : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यहां तेज बारिश में एक कच्चा घर ढह गया। पुलर नागसेनी निवासी अश्वनी कुमार का घर गिरने से 3 की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, किश्तवाड़ जिले के पाडियारना इलाके में बारिश के कारण एक कच्चे मकान के गिरने से उसमें सो रहे तीन नेत्रहीन भाई-बहनों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए।

मां और बहन बुरी तरह जख्मी

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील पोसवाल ने शनिवार को बताया कि कल देर रात लगातार बारिश होने के कारण पडियारना के अजना पुलर निवासी अश्विनी कुमार के घर की दीवार ढह गई। इसी दौरान घर में सो रहे तीन भाई-बहन मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां एवं बहन बुरी तरह से घायल हैं।

Share this:

Latest Updates