Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Heinous Crime : मां और दो बच्चों  संग ऐसी हैवानी कि कांप जाए रूह…

Heinous Crime : मां और दो बच्चों  संग ऐसी हैवानी कि कांप जाए रूह…

Bihar Update News, Katihar, Mother With 2 Children Killed : बुधवार को बिहार के कटिहार जिले से दिल को दहला देने वाली खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले के बलिया बिलोन थाना क्षेत्र में एक घर से पुलिस ने एक महिला और उसके दो बच्चों की डेड बॉडी बरामद की है। तीनों को गला रेत कर मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद सिंहपुर गांव में एक घर से तीन शव बरामद किए गए हैं। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

वारदात स्थल से मिला माचिस और धारदार हथियार

मौके पर पहुंचे बारसोई के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रेम नाथ राम ने बताया कि महिला के शव से ज्वलनशील पदार्थ की दुर्गंध आ रही है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले उसे जलाने का प्रयास किया होगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से माचिस और धारदार हथियार के साथ बहुत सारे साक्ष्य बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटना मंगलवार की रात 11 बजे से एक बजे के बीच प्रतीत की हो रही है।

जारी है जांच

राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है। मृतकों में मोहम्मद फिरोज की पत्नी सफद जोरेन और उसके दो बच्चे ( आठ वर्षीय पुत्री और पांच वर्षीय पुत्र) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates