Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Heinous Murder : मां ने ड्रग्स के लिए पैसे नहीं दिए तो कपूत ने कर डाले दो टुकड़े, दोस्तों के साथ मिलकर की क्रूरता

Heinous Murder : मां ने ड्रग्स के लिए पैसे नहीं दिए तो कपूत ने कर डाले दो टुकड़े, दोस्तों के साथ मिलकर की क्रूरता

Punjab Update News, Patiala, Son Murdered Mother, Mother Not Given Money For Diet :  पंजाब के पटियाला से रूह को कंपा देने वाली एक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पांतड़ा के कांगथला गांव में एक नशेड़ी ने ड्रग्स के लिए पैसा न देने पर दोस्तों के साथ मिलकर अपनी मां का बेरहमी से मर्डर कर दिया। आरोपी बेटे ने अपनी मां के शरीर के तेजधार हथियार से दो टुकड़े कर दिए और उनको घर के बाहर ही तेल डाल कर जला द‍िया। मृतक की पहचान परमजीत कौर (50) के रूप में हुई है। आरोपियों में परमजीत कौर का बड़ा बेटा गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा (28) व उसके दो दोस्त रजिंदर सिंह उर्फ राजा व रणजीत सिंह उर्फ राणा शामिल हैं।

तीनों आरोपी आरेस्ट

पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी गुरविंदर सिंह ने यहक्षअपराध किया, क्योंकि उसकी मां ने ड्रग्स के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। पांतड़ा पुल‍िस थाना अधिकारी मनप्रीत सिंह का कहना है कि आरोपी और हत्या में उसकी मदद करने वाले उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।  घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आने लगी और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। घर से फॉरेंसिक टीम नमूने लेकर भी गई है।

Share this:

Latest Updates