Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जरूरतमंदों के लिए मदद और जागरूकता अभियान जारी रहेगा : रेणु कौशल 

जरूरतमंदों के लिए मदद और जागरूकता अभियान जारी रहेगा : रेणु कौशल 

Dhanbad News : इनर व्हील ऑफ माइलस्टोन धनबाद का शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों की मदद का अभियान निरंतर जारी रहेगा। क्लब की कोषाध्यक्ष रेणु कौशल ने बताया इनर व्हील का माइलस्टोन धनबाद जिले में विभिन्न जनउपयोगी कार्यक्रम क्लब के सभी सदस्याओं की सक्रियता से कर रही है साथ ही  क्लब छात्राओं महिलाओं में शिक्षा स्वास्थ के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में शामिल है। असहाय अनाथ वृद्धजनों  एवं दिव्यांगों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है इसी क्रम में उम्मीद की किरण फ्री कैंप का आर्टिफिशियल लिंब डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम में रोटरी क्लब के साथ क्लब का जैन मिलन जोड़ा फाटक में जॉइंट प्रोजेक्ट हुआ जिसमें क्लब की सदस्याओं द्वारा आठ लिंब डोनेट किया गया। इसमें रश्मि सहाय चार लिंब, रेणु कौशल दो लिंब, ऋतु श्रीवास्तवा और सिम्मी टंडन ने एक एक लिंब डोनेट किया। क्लब की उपाध्यक्ष लीना झा ने बताया कि इनर व्हील का माइलस्टोन धनबाद का जल्द ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में लोगो के सुविधाओं के लिए विभिन्न  प्रोजेक्ट एवं कार्यक्रम किया जाएगा।

Share this:

Latest Updates