Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राज्य की महिलाओं का सशक्तीकरण हमारी प्राथमिकता : हेमन्त सोरेन 

राज्य की महिलाओं का सशक्तीकरण हमारी प्राथमिकता : हेमन्त सोरेन 

Ranchi  news : झारखंड राज्य में विकास की असीम सम्भावनाएं हैं।  इस दिशा में हमारी सरकार ने कई आयाम जोड़े हैं, तो कई नये आयाम जोड़ने का काम हो रहा है। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं। आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में पूरी मजबूती के साथ कदम बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को साहिबगंज जिले के राजमहल में आयोजित योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि राज्य को संवारने एवं आगे बढ़ने का सिलसिला निरन्तर जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को श्रावणी माह के शुभारम्भ एवं पहली सोमवारी की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को देंगे सम्मान राशि 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है। इसके लिए लाभुकों का आवेदन लेने के लिए बहुत जल्द पूरे राज्य में विशेष कैम्प लगाये जायेंगे।  राज्य की महिलाओं के सशक्तीकरण के संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं।

सिर्फ दिखावे के लिए काम नहीं होना चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि काम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए, बल्कि इसका लाभ लम्बे समय तक लोगों को मिलना चाहिए। हमारी सरकार इसी सोच के साथ योजनाएं बना रही है। हमारी योजनाएं आपको और आपकी आनेवाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि जब राज्य की जनता सशक्त होगी, तभी हमारा समाज और राज्य आगे बढ़ेगा।

राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार जो भी योजनाएं और नीतियां बना रही है, उनका लाभ समाज के हर वर्ग और तबके को मिल रहा है। हम आप सभी के सहयोग से इस राज्य को इतना मजबूत बनायेंगे कि हमें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

समस्याओं के समाधान के लिए सब मिलकर प्रयास करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी हमारे राज्य में कई समस्याएं हैं। हम कई चुनौतियों के बीच से गुजर रहे हैं। लेकिन, इन तमाम समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो, इसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि समस्याओं के निजात के लिए मिल-जुल कर प्रयास करें।

राजमहल क्षेत्र की एक अलग पहचान, फिर भी कई समस्याओं से जूझ रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमहल का क्षेत्र कई मायनों में अलग पहचान रखता है।  ऐतिहासिक एवं धार्मिक क्षेत्र होने के साथ पर्यटन की भी यहां अपार सम्भावनाएं हैं । यह झारखंड का एकमात्र इलाका है, जहां से गंगा नदी गुजरती है। यहां विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन लम्बे अर्से से होता आ रहा है। यहां के तमाम संसाधनों का उपयोग कोई और कर रहा है, जबकि यह क्षेत्र और यहां के लोग आज भी काफी पिछड़े हैं।  यह क्षेत्र आज भी कई समस्याओं से ग्रसित है। हमारी सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयत्नशील है। गंगा के कटाव को रोकने का कार्य हो रहा है। आवागमन में सुगमता लाने का प्रयास कर रहे हैं। राजमहल क्षेत्र में एक हवाई पट्टी और रोप-वे बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि पर्यटन के लिहाज से इसे अलग पहचान दिला सकें।

विभिन्न विकास योजनाओं की मिली सौगात 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 88 करोड़ 84 लाख की 34 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसमें करीब 86 करोड 80 लाख रुपये की 31 योजनाओं की आधारशिला एवं  तीन योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। वहीं, राजमहल एवं बरहेट में आयोजित कार्यक्रमों में 10 हजार 141 लाभुकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उनके बीच 38 करोड़ 80 लाख रुपए से ज्यादा की परिसम्पत्तियां बांटीं। इस कार्यक्रम में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक अनंत ओझा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी  उपस्थित थे। 

Share this:

Latest Updates