Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हेमन्त और कल्पना ने पारसनाथ दिशोम मांझी थान में की पूजा-अर्चना

हेमन्त और कल्पना ने पारसनाथ दिशोम मांझी थान में की पूजा-अर्चना

Giridih news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को सम्मेद शिखर पारसनाथ पहाड़ पर स्थित आदिवासियों की आस्था के प्राचीन केन्द्र मरंगबुरू दिशोम मांझी थान में पूजा-अर्चना की। संथाली संस्कृति के अनुसार आदिवासी समाज के पुजारियों ने पूजा सम्पन्न करायी। इसके बाद हेमन्त सोरेन ने पुजारियों और आदिवासी महिलाओं के साथ कुछ पल के लिए बैठक कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मांझी थान के बाहर पहाड़ पर पौधारोपण किया। इसके बाद हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन मधुबन के क्षेत्रपाल भोमिया जी बाबा मंदिर पहुंचे और दर्शन किया। इस मौके पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा, सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू, राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद, टुंडी विधायक मथुरा महतो, पार्टी नेता महालाल सोरेन मौजूद थे।

IMG 20240719 WA0006 1

Share this:

Latest Updates