Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नये लुक में दिखे हेमन्त सोरेन, दिशोम गुरु और कल्पना के साथ पहुंचे नेमरा

नये लुक में दिखे हेमन्त सोरेन, दिशोम गुरु और कल्पना के साथ पहुंचे नेमरा

Ramgarh news : दिशोम गुरु शिबू सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ सोमवार को पैतृक गांव रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन नये लुक में दिखे।  उनकी पकी हुई दाढ़ी और बढ़ी हुई मूंछें दिशोम गुरु शिबू सोरेन वाला लुक दे रहा था। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें मीडिया के साथ बात करने से मना किया है, लेकिन उनके चेहरे का हाव-भाव देख कर लोग यह अंदाजा लगा रहे थे कि उनका आत्मविश्वास अभी भी बरकरार है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हेमन्त सोरेन के हैंडल से कुछ तस्वीरें भी साझा की गयी हैं। इन तस्वीरों में भी वह पिता शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। साथ ही, यह भी दिख रहा है कि उनकी मां उन्हें दुलार कर रही हैं। पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन कंधे से कंधा मिला कर उनके साथ खड़ी हैं। एक शायरी भी साझा की गयी है, जिसमें लिखा है ‘उसे गुमां है कि मेरी उड़ान कुछ कम है, मुझे यकीं है कि ये आसमान कुछ कम है।’ इन पंक्तियों का आशय साफ है कि हेमन्त सोरेन एक बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं।

Share this:

Latest Updates