Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का राज्य से होगा सफाया : हेमन्त सोरेन

विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का राज्य से होगा सफाया : हेमन्त सोरेन

जेल से बाहर निकलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने बढ़ाया झामुमो कार्यकर्ताओं का हौसला

Ranchi news : जेल से बाहर निकलने के बाद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके स्थित आवास से जेएमएम कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के खिलाफ कोई भी खड़ा ना हो पाये, इसकी जुगत भिड़ाई जा रही है। इसी का परिणाम है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि राज्य में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने की योजना बनायी जा रही है। ऐसे में केन्द्र सरकार को चुनौती है कि चुनाव की घोषणा जल्द से जल्द करें। राज्य से भाजपा का सफाया कर दिया जायेगा। पार्टी ने संकल्प लिया है कि मनुवादी सामंती सोच को जवाब देंगे। लोकसभा में जवाब मिला है। आगे भी विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दिया जायेगा।

षड्यंत्र में फंसा कर पांच महीने तक जेल में रखा

हेमन्त सोरेन ने कहा, ‘मुझे सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र में फंसा कर पांच महीने तक जेल में रखा गया। झारखंड गरीब-गुरबा राज है। हमें समझने में थोड़ा वक्त लगता है। इसीलिए मुझे पांच महीने जेल में रहना पड़ा।’ उन्होंने कहा, ‘न्यायालय ने मुझे बाहर निकाला और हमें न्याय मिला। इस पांच महीने में राज्य शायद और आगे बढ़ सकता था।’ उन्होंने कहा, ‘उनको हमसे डर है। उनकी समय से पहले झारखंड विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी चल रही है। लेकिन, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि यदि वे कल चुनाव कराते हैं, तो परसों उनका सफाया हो जायेगा।’

यह भी पढ़े : 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन : सत्यानन्द भोक्ता

इन लोगों ने सीरिंज से लोगों का खून चूस लिया है

हेमन्त सोरेन ने कहा ‘मोदी सरकार में नीटयूपीएससी पेपर लीक के साथ ट्रेन व एयरपोर्ट दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन लोगों ने सीरिंज से लोगों का खून चूस लिया है। इन लोगों ने संविधान की कई संस्थाओं को अपनी मुट्ठी में कर लिया है। लेकिन, जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत है। इस दीया को हम कभी नहीं बुझने देंगे। कई ऐसे वीर शहीद हैं, जो हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।’

भाजपा के सपने मुंगेरीलाल के हसीन सपने साबित होंगे

हेमन्त सोरेन ने कहा, ‘आपके आशीर्वाद से सबसे पहले देश में आदिवासी मुख्यमंत्री बना है। मजबूरन मोदी सरकार को पड़ोसी राज्यों में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाना पड़ रहा है, लेकिन वह रबर स्टैंप हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पूर्वजों के सपने को पूरा करने का हम काम करेंगे।’ साथ ही, कहा कि भाजपावाले विधानसभा चुनाव में जीत का जो सपना देख रहे हैं, वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने साबित होंगे। इस राज्य में झारखंडी का ही शासन रहेगा।

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

हेमन्त सोरेन अपने आवास के पास कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद करीब 3:25 बजे बिरसा चौक पहुंचे। यहां उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और राज्यसभा सदस्य महुआ माजी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद हेमन्त ने पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। वह लगभग 10 मिनट तक बिरसा चौक में रहे।

Share this:

Latest Updates