Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Viral video : क्या सच में रामभक्त जटायु का झुंड अयोध्या पहुंचा है! आइए जानें 

Viral video : क्या सच में रामभक्त जटायु का झुंड   अयोध्या पहुंचा है! आइए जानें 

Herd of Ram devotee Jatayu reached Shri Ram’s birthplace Ayodhya!, religious, Dharma-Karma, Spirituality,  dharm adhyatm : अयोध्या के पास गिद्धों का झुंड देखा गया है। ऐसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो बुलेटिन में दावा किया गया है। इसी महीने 22 तारीख को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य अभिषेक होने वाला है और तयारियां जोरों पर हैं। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि अयोध्या से लगभग 200 किलोमीटर दूर गिद्धों का झुंड देखा गया है। हालांकि पड़ताल में पता चला है कि यह वायरल वीडियो करीब एक साल पुरानी घटना का है। याद रहे उत्तर प्रदेश के कानपुर में विलुप्तप्राय हिमालयी प्रजाति का गिद्ध मिला था। इसी पुरानी वीडियो को मौजूदा संदर्भ में अयोध्या के निकट ‘जटायु’ मिलने के दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 

क्या है सच ?

एक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि अयोध्या से महज 200 किलोमीटर दूर जिंदा जटायु के दर्शन हुए। कलयुग में भी जटायु जिंदा है। कई अन्य यूजर्स ने भी वायरल वीडियो को ऐसे ही मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। वायरल वीडियो बुलेटिन में एक न्यूज चैनल का लोगो भी लगा हुआ है। पड़ताल में पता चला है कि यह वीडियो 9 जनवरी 2023 का है, जिसे कानपुर से जारी किया गया था। पड़ताल के मुताबिक, कानपुर के कर्नलगंज स्थित ईदगाह कब्रिस्तान में हिमालयी प्रजाति का दुर्लभ सफेद गिद्ध मिला था। पड़ताल में बताया गया है कि कानपुर के चिड़ियाघर में इस प्रजाति के तीन और गिद्धों को रखा गया है। कई अन्य न्यूज रिपोर्ट में भी ऐसा ही जिक्र है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर में विलुप्तप्राय हिमालयी प्रजाति का गिद्ध मिला है, जिसकी लंबाई करीब छह फुट है। यह फोटो इससे पहले भी ऐसे ही दावे के साथ वायरल हो चुकी है। जांच में पता चला है कि समय-समय पर देश के अन्य शहरों में हिमालयी ग्रिफॉन को देखा जा चुका है। ये लुप्तप्राय गिद्ध हैं, जिन्हें कई स्तरों पर बचाने का प्रयास चल रहा है।

Share this:

Latest Updates