Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यहां मनेगा 66 साल के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल और 38 की बुलबुल साहा का हनीमून, एक दिन पहले दोनों ने की थी शादी

यहां मनेगा 66 साल के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल और 38 की बुलबुल साहा का हनीमून, एक दिन पहले दोनों ने की थी शादी

पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल और बुलबुल साह एक दिन पहले शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अरुण लाल और बुलबल के बीच उम्र में 28 साल का अंतर है, जिसके चलते इस शादी की चर्चा भारत के साथ विदेशों में भी खूब हो रही है। दोनों ने सोमवार को कोलकाता में आयोजित एक निजी समारोह में सात फेरे लिये. बाद में रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया गया।

झारखंड और बंगाल के रणजी मैच के दौरान ही मनेगा हनीमून, चार से आठ जून तक होगा मैच

अरुण लाल और बुलबुल साहा ने शादी के बाद पत्रकारों से  बातचीत की। दोनों से इस दौरान हनीमून को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस सवाल का जवाब देते हुए अरुण लाल ने कहा कि रणजी ट्रॉफी ही हमारा हनीमून है। रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पश्चिम बंगाल का सामना 4 से 8  जून के बीच झारखंड से होगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले उस मैच में बुलबुल भी अपने पति के साथ बंगाल टीम को चीयर करती दिखाई देंगी। गौरतलब है कि अरुण लाल बंगाल क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में खुश हूं। मेरे पास फिर से जीवन में एक महान अवसर आया है। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। हम जिंदगी भर एक अच्छे कपल रहेंगे।

केक भी काटा और मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाया

शादी समारोह के दौरान अरुण लाल और बुलबुल साहा ने केक भी काटा और मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाया।इस दौरान माहौल काफी खुशनुमा था और ढेर सारे मेहमान इस खास पल का गवाह बने। होटल पीयरलेस इन में सोमवार रात रिसेप्शन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी शामिल थे। शादी के बाद अरुण लाल और बुलबुल एक-दूसरे को किस करते भी दिखाई दिए।सोशल मीडिया पर लोग इस नव दम्पति को बधाई दे रहे हैं।

Share this:

Latest Updates