Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बारातियों को लेकर जा रहा था मिनी ट्रक, हाई स्पीड के कारण पुल से टकराया, 5 लोगों ने गंवाई जान, 13 जख्मी…

बारातियों को लेकर जा रहा था मिनी ट्रक, हाई स्पीड के कारण पुल से टकराया, 5 लोगों ने गंवाई जान, 13 जख्मी…

Jharkhand (झारखंड) में सरायकेला-खरसावां जिले में भीषण सड़क हादसे की सूचना है। चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू में 12 मई को बारातियों को लेकर लौट रहा मिनी ट्रक हाई स्पीड के कारण पुल से टकराकर पलट गया। बारात ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दारूदा से कांदर बेड़ा के पास रामगढ़ गई थी। पुल से टकराने के बाद चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। 13 लोग घायल हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें रांची के RIMS में  रेफर कर दिया गया है। 

3 ने ऑनस्पाट, दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

मरने वालों की पहचान सुनील सिंह मुंडा(22),शंकराडीह,, शैलेंद्र मछुआ (25) दारुदा, टोला नीमडीह, भीम सिंह मुंडा (14) दारुदा, टोला नीमडीह तथा नीलम सिंह मुंडा(17) दारुदा टोला नीमडीह तथा अर्जुन सिंह मुंडा के रूप में की गई है। तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई। दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये हैं घायल

घायलों में दीपक सिंह मुंडा, रघुनाथ सिंह मुंडा, सोनू सिंह मुंडा्, रुपेश, सोनू सिंह, बलराम यादव, लव सिंह मुंडा, विकास महतो, अजय कुमार महतो, मनीष सिंह मुंडा, शिबू्, बुधेश्वर मुंंडा, बुद्धु लोहार शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में घायलों का इलाज शुरू हो गया है।

Share this:

Latest Updates