Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है, इसका सम्मान करना चाहिए : नितिन नबीन

हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है, इसका सम्मान करना चाहिए : नितिन नबीन

Ambikapur News: तमिलनाडु और महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद की चर्चा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट में आयोजित भाजपा की तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान भी हुई। छत्तीसगढ़ प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को मैनपाट के शामिल होने पहुंचे नितिन नबीन ने मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता निरन्तर समय पर इन सभी चीजों पर अभ्यास करती है। खिलाड़ी मैच खेलने से पहले सुबह-सुबह पिच पर अभ्यास करता है, ताकि बेहतर प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा इस विषय पर लोग अपनी प्रतिक्रिया रखते है, हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है। सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। हिन्दी पर किसी भी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए।
वहीं, कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का समर्पण और संकल्प सिर्फ भ्रष्टाचार है।

Share this:

Latest Updates