Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हिंदी साहित्य विकास परिषद करेगी साहित्यकारों को सम्मानित

हिंदी साहित्य विकास परिषद करेगी साहित्यकारों को सम्मानित

Dhanbad news : हिन्दी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट द्वारा एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित किया। जहां आगामी 29 सितम्बर को कार्यक्रम को लेकर जानकारी साझा किया। इसमें ट्रस्ट के सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि हिन्दी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट अपने 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 29 सितम्बर 2024 दिन रविवार को झारखंड व धनबाद के साहित्यकारों को समग्र साहित्य साधना एवं सृजन के लिए एक साथ एक मंच पर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही साथ शहर व राज्य के 11 समाजसेवियों के समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका पलक व पलाश मुच्छल भी देंगी प्रस्तुति

ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय आनंद ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका पलक व पलाश मुच्छल के द्वारा संगीतमय प्रस्तुति होगी। गायिका पलक ‘मुच्छल हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाती है। इस कार्यक्रम से भी अर्जित राशि पलक हार्ट फाउण्डेशन को दी जायेगी। कार्यक्रम में प्रवेश पास के माध्यम से आम जन रू.1000/500 /सहयोग राशि दे कर भाग ले सकते हैं। प्रवेश पास मधुलिया ग्रुप, न्यू चेतन ऑरनामेंट, गुरूकूपा बुटिक श्री राम प्लाजा, गोल इन्स्टिच्यूट, गोपालका होण्डा के सभी आउटलेट पर उपलब्ध होगा।

भव्य साहित्य ग्रन्थ कहानी संग्रह भाग-2 का लोकापर्ण करेगी परिषद

आगामी वर्षो में हिन्दी साहित्य विकास परिषद्‌ हिन्दी के उत्तरोतर विकास के लिए भव्य साहित्य ग्रन्थ कहानी संग्रह भाग-2 का लोकापर्ण करने जा रही है। जिसका एक मात्र उद्देश्य साहित्य को आम जनों से जोड़ना है। हिन्दी साहित्य विकास परिषद्‌ बहुत जल्द साहित्य सदन की भी नींव रखने जा रही हैं। प्रेसवार्ता में राकेश शर्मा सचिव, संजय आनंद-अध्यक्ष, जय प्रकाश अग्रवाल, शिवबालक सिंह, अशोक चौरसिया आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates