Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हिंदू युवक ने की मुस्लिम युवती से शादी, इसके बाद बीच सड़क पर लड़के को… 

हिंदू युवक ने की मुस्लिम युवती से शादी, इसके बाद बीच सड़क पर लड़के को… 

Telangana (तेलंगाना) के हैदराबाद में एक व्यस्त सड़क पर एक युवक खून से लथपथ पाया गया। उसका चेहरा लोहे की छड़ों से कुचल दिया गया था। उसकी पत्नी ने हमलावरों से बहादुरी से मुकाबला किया। बुधवार की शाम को ही कैमरे में यह भीषण हत्याकांड कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि 25 वर्षीय कार विक्रेता को उसकी मुस्लिम पत्नी के भाई और रिश्तेदारों ने पीट-पीटकर मार डाला। बी नागराजू और सैयद अश्रीन सुल्ताना बचपन से ही एक-दूसरे से प्यार करते थे। उन्होंने तीन महीने पहले अपने परिवार को धता बताते हुए शादी कर ली थी। दोनों ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी।

रॉड और चाकू से किया हमला

बुधवार की रात करीब 8.45 बजे दंपती अपनी बाइक पर घर से निकले ही थे कि दो लोगों ने उन्हें रोका। नागराजू को घसीटा और लोहे के रॉड और चाकुओं से हमला कर दिया। फुटेज में देखा जा सकता है कि भीड़ तेजी से मौके पर जमा हो रही थी, लेकिन कोई भी हमले को रोकने की कोशिश नहीं कर रहा था। कई लोगों के पास अपने मोबाइल फोन थे, जो इस वारदात को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने में व्यस्त थे।

पिटाई के बाद बेजान हो गया राजू

हमले के बाद नागराजू जल्द ही बेजान हो गए। उनका सिर खून से सना हुआ था। उनकी पत्नी मदद के लिए चिल्ला रही थी। एक वीडियो में सुल्ताना को हमलावरों के हमले को रोकने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी हमलावर पर हमला किया और उसे धक्का मारकर भगा दिया। बाद में उसने हमलावर की पहचान अपने भाई के रूप में की। यह सब कुछ सेकंड में खत्म हो गया था। यातायात और लोगों से गुलजार सड़क पर नागराजू की मृत्यु हो गई, लेकिन कोई भी उसे बचा नहीं सका।

‘सड़क के बीच मेरे पति को मार डाला’

सुल्ताना ने कहा, “उन्होंने सड़क के बीच में मेरे पति को मार डाला। मेरे भाई और पांच अन्य लोगों ने हमला किया। हमारी मदद करने वाला कोई नहीं था। मैंने सभी से भीख मांगी। उन्होंने मेरी आंखों के सामने उसे मार डाला।” उन्होंने कहा, “लोग कुछ नहीं कर सकते थे तो क्यों आए? उन्होंने केवल देखा। यह उनकी आंखों के सामने होता है, किसी को मार दिया जाता है, लोग नहीं देख सकते हैं? मैं उस पर गिर गई ताकि मैं उसे बचा सकूं। लेकिन उन्होंने मुझे दूर कर दिया। उन्होंने उसे लोहे की छड़ों से मारा और उसका सिर फोड़ दिया।”

हमलावर भाग गए,लेकिन वे सुरक्षा कैमरों और गवाहों द्वारा रिकॉर्ड किए गए मोबाइल फोन के वीडियो में कैद हो गए। कैमरे में दिख रहे हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें गठित की हैं। हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। अभी तक पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली है।

Share this:

Latest Updates