Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Hit & Run : शराब पीकर कार ड्राइव कर रही थी महिला,स्कूटी सवार को मारा धक्का, सरकारी कर्मचारी गंभीर रूप से..

Hit & Run : शराब पीकर कार ड्राइव कर रही थी महिला,स्कूटी सवार को मारा धक्का, सरकारी कर्मचारी गंभीर रूप से..

Telangana Update News, Hyderabad, Drunken Car Driving Lady, Car Pushed Scooty : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला देखने को मिला है। यहां एक एसयूवी कार ने एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मारी है। घटना में स्कूटी सवार बुरी तरह घायल हो गया है। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि घायल युवक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम का कर्मचारी है। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना की रिकॉर्डिंग पास ही के घर में लगे सीसीटीवी में हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह दुर्घटना कितनी खतरनाक है।

बंजारा हिल्स इलाके में हुई घटना

पुलिस के मुताबिक यह घटना बंजारा हिल्स इलाके में देखने को मिली है। यहां एक तेज रफ्तार एसयूवी कार की चपेट में एक स्कूटी सवार के आने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। बीएमडब्ल्यू कार को महिला चला रही थी, जो कि नशे में धुत थी। तेज रफ्तार होने के कारण महिला कार को कंट्रोल नहीं कर पाई और स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना की रिकॉर्डिंग पास ही लगे सीसीटीवी में हो गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज को देखकर पता चलता है कि स्कूटी सवार स्कूटी को धीरे चला रहा था।

Share this:

Latest Updates