Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

HOCKEY : एफआइएच जूनियर महिला विश्वकप के लिए भारतीय टीम में झारखंड की तीन बालिकाएं, भारत की अगुआई करेंगी सलीमा टेटे

HOCKEY : एफआइएच जूनियर महिला विश्वकप के लिए भारतीय टीम में झारखंड की तीन बालिकाएं, भारत की अगुआई करेंगी सलीमा टेटे

दक्षिण अफ्रीका में एक से 12 अप्रैल तक एफआइएच जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। टीम में झारखंड से सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग भी चुनी गयी हैं। झारखंड की तीनों खिलाड़ी सिमडेगा की हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि भारतीय टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी भी झारखंड की सलीमा टेटे को दी गयी है। सलीमा ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था।सलीमा सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड के बड़की छापर गांव की रहने वाली हैं। ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड़ी के रहने वाली हैं। वर्तमान समय में तीनों ही खिलाड़ी भुवनेश्वर में चल रहे कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

ग्रुप डी में है भारतीय महिला हॉकी टीम

जूनियर महिला विश्वकप में भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रुप डी में है। इस ग्रुप में मलेशिया, जर्मनी और वेल्स की टीम है। भारत का पहला मैच दो अप्रैल को वेल्स के खिलाफ, तीन अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ और पांच अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ होगा। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर, शशिकांत प्रसाद, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, दसरथ महतो, अश्रिता लकड़ा, असुंता लकड़ा,प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी सहित हॉकी झारखंड के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है। भारतीय टीम में चयनित अभी तीनों खिलाड़ी भुवनेश्वर में चल रहे कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। भारत का पहला मैच दो अप्रैल को वेल्स के खिलाफ, तीन अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ और पांच अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ होगा।

Share this:

Latest Updates