Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हाकी झारखंड के नाथ भोलानाथ निर्विरोध चुने गए हाकी इंडिया के महासचिव, आश्रिता लाकड़ा बनीं कार्यकारिणी सदस्य

हाकी झारखंड के नाथ भोलानाथ निर्विरोध चुने गए हाकी इंडिया के महासचिव, आश्रिता लाकड़ा बनीं कार्यकारिणी सदस्य

Hockey India Election : हॉकी झारखंड के अध्यक्ष (नाथ) भोला नाथ सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें हॉकी इंडिया का निर्विरोध महासचिव चुना गया है। बता देगी हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति का चुनाव शुक्रवार को हुआ। इसमें हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और आज कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव हुआ। हॉकी इंडिया के महासचिव पद के लिए हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के साथ-साथ हॉकी महाराष्ट्र के मनोज भोरे और हॉकी दिल्ली के अध्यक्ष ने भी इस पद के लिए नामांकन किया था। लेकिन हॉकी महाराष्ट्र के मनोज भोरे और हॉकी दिल्ली के अध्यक्ष ने भोलानाथ सिंह के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। इस प्रकार हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह हॉकी इंडिया के निर्विरोध महासचिव चुन लिए गए। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिलीप तिर्की निर्वाचित किए गए हैं। बता दे कि दिलीप तिर्की ओडिशा के रहने वाले हैं।

पहली बार हुआ है ऐसा

हॉकी के इतिहास में शायद यह पहला मौका है, जब झारखंड के दो पदाधिकारियों का निर्वाचन हॉकी इंडिया की मैनेजिंग कमेटी में हुआ है। माना जा रहा है कि भोला नाथ सिंह ने हॉकी झारखंड का अध्यक्ष बनने के बाद से हॉकी के विकास के लिए झारखंड में कई अहम कार्य किए। उन्होंने हॉकी के पूर्व धुरंधरों को अपनी कमेटी में रखकर झारखंड में हॉकी को फिर से पटरी पर लाने के लिए अथक प्रयास किया। शायद इन्हीं कारणों से उन्हें हॉकी इंडिया के महासचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब आगे देखना है कि भोला नाथ सिंह हॉकी इंडिया के लिए कितने कारगर और फायदेमंद साबित होंगे।

झारखंड की आश्रिता लकड़ा बनीं कार्यकारिणी सदस्य

 हॉकी इंडिया के चुनाव में झारखंड को एक और प्रतिनिधित्व मिला है। हॉकी झारखंड की कोषाध्यक्ष और जूनियर एशिया कप में अपने नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाली आश्रिता लकड़ा को हॉकी इंडिया की कार्यकारिणी समिति का सदस्य चुना गया है। इनका भी चुनाव निर्विरोध हुआ है। हॉकी इंडिया के 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में झारखंड के दो पदाधिकारियों को अस्थान मिला है। प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

झारखंड में खुशी की लहर, बधाइयों का लगा तांता

झारखंड के दो-दो पदाधिकारियों का हॉकी इंडिया की कमेटी  में चुने जाने से प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। दोनों पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

हॉकी इंडिया का महासचिव चुने जाने पर भोला नाथ सिंह को और कार्यकारिणी समिति सदस्य बनने पर आश्रिता लकड़ा को हॉकी झारखंड के रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह शशिकांत प्रसाद, मनोज कोनबेगी, चंद्रयाणी मजूमदार, माइकल लाल, बिगन सोय, संजय कुमार सिंह, दसरथ महतो, तारिणी कुमारी, अशोक कुमार भगत, धर्मेद्र सिंह, अरविंद कुमार तूफानी, अरविंद कुमार सिंह, बीर सिंह मुंडा, विजय कुमार सनातन, सुरजीत झा, संतोष गुप्ता, सीडी सिंह, जयंत केरकेट्टा, संजीव झा, कमलेश मांझी, उपेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह,अजीत भगत, महादेव उरांव, जयदीप महाराणा के साथ-साथ हॉकी झारखंड के सभी जिला संघों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Share this:

Latest Updates