Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Holi: धनबाद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, लगाई गई निषेधाज्ञा, पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi: धनबाद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, लगाई गई निषेधाज्ञा, पुलिस का फ्लैग मार्च

Dhanbad news : रंगों के त्योहार होली के दिन धनबाद जिले के भाटडीह ओपी क्षेत्र में शव जलाने का विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि निषेधाज्ञा लगानी पड़ी। पुलिस को फ्लैग मार्च भी करना पड़ा। धनबाद जिले में दामोदर नदी में शव जलाने को लेकर हुए विवाद के बाद कई क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लगा दी गयी है। इस बाबत थाना प्रभारी ने कहा है कि भाटडीह ओपी क्षेत्र के भाटडीह तेतुलिया धोड़ा और  कुमारडीह गांव में धारा 144 लगा दी गयी है। किसी भी जगह लोग झुंड बाकर न रहें। अगर ऐसा करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

शव जलाने को लेकर हुआ विवाद

कुमारडीह गांव की एक बुजुर्ग महिला का शव दामोदर नदी के भाटडीह घाट के समीप जलाये जाने की वजह से 2 गुटों में जमकर मारपीट हुई। भाटडीह तेतुलिया क्वार्टर की कुछ महिला दामोदर नदी में स्नान करने गयीं थीं. वहीं, कुछ दूरी पर एक महिला का शव जल रहा था। महिलाओं ने वहां पर शव जलाने से मना किया। इसी बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गयी। इसके बाद महिलाओं ने अपने घर के लोगों को इसकी जानकारी दी. कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग दामोदर के तट पर पहुंच गये। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी और पूरा नदी तट रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। एक तरफ महिला का शव जल रहा था और दूसरी तरफ लाठी-डंडे चल रहे थे। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया।

पुलिस ने दिखायी तत्परता, स्थिति नियंत्रण में

शनिवार सुबह एक पक्ष की ओर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन, पुलिस ने तत्परता दिखायी और स्थिति को नियंत्रित कर लिया. पुलिस ने भाटडीह ओपी इलाके में धारा 144 लागू कर दी. पूरे इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और लोगों को हिदायत दी कि वे अपने घरों से न निकलें.

Share this:

Latest Updates